फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ई-श्रम पोर्टल पर 54 लाख श्रमिक पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्रम विभाग के ई-श्रम पोर्टल पर 54 लाख श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। 7 अप्रैल से खासतौर से गिग वर्कर्स के लिए पहली बार पंजीकरण अभियान चलाया गया था। यह पोर्टल श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा विकसित एक राष्ट्रीय डेटाबेस है, जो असंगठित श्रमिकों को औपचारिक पहचान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।वहीं, सरकार के श्रम विभाग द्वारा सभी जिलों में 10 दिवसीय गिग वर्कर्स और असंगठित श्रमिकों के लिए संचालित विशेष पंजीकरण अभियान वीरवार को पूरा हो गया। इसके अतिरिक्त ब्लिंकिट, स्विग्गी, जोमेटो, फ्लिपकार्ट, अमेजन और अर्बन कंपनी जैसी प्लेटफॉर्म आधारित कंपनियों से संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें