अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में रविवार को बड़ी संख्या में एचपीएस (हरियाणा पुलिस सर्विस) रैंक के 49 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा ने तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं। डीएसपी एससीबी में तैनात विवेक चाैधरी का पलवल के होडल, होडल के डीएसपी कुलदीप कुमार को एएसपी गुरुग्राम, डीएसपी रेवाड़ी विनोद शंकर को डीएसपी हांसी पद पर तैनाती दी गई है।
डीएसपी देवेंद्र नैन को डीएसपी हांसी, डीएसपी भिवानी भारत भूषण को डीएसपी नारनाैल, डीएसपी डबवाली रमेश कुमार को चरखी दादरी में तैनात किया गया है। इसी तरह से डीएसपी नरवाना अमित भाटिया को एसीपी गुरुग्राम, डीएसपी एसीबी कमलदीप राणा को जींद के नरवाना में भेजा गया है। डीएसपी नीलोखेड़ी विक्रमजीत सिंह को डीएसपी सीआईडी, एसीपी क्राइम गुरुग्राम को फरीदाबाद में तैनाती मिली है। संजीव कुमार को एसीपी फरीदाबाद, राज सिंह को डीएसपी सिरसा, जयपाल को डीएसपी-3 आईआरबी सुनारिया रोहतक और नरेंद्र सिंह को मधुवन करनाल में डीएसपी-2 लगाया गया है।
सुकर पाल को डीएसपी एसीबी हरियाणा, पृथ्वी सिंह को डीएसपी नूंह, सुरिंदर कुमार को एसीपी झज्जर, शकीर अहमद को डीएसपी सीआईडी, मनीषा और गीतिका को पुलिस अकादमी मधुवन में डीएसपी लगाया गया है। डीएसपी-5 मधुवन शमशेर सिंह को डीएसपी-4 मधुवन, राजदीप मोर को एसीपी सोनीपत, शिवा अर्चन को एसीपी झज्जर, एसीपी झज्जर शमशेर सिंह को डीएसपी सीआईडी पद पर तैनाती दी है। संजीव गाैड़ को डीएसपी भिवानी, जितेंद्र कुमार को डीएसपी नूंह, राजेश कुमार को डीएसपी सिरसा, संजीव कुमार को डीएसपी करनाल, विकास कृष्णन को डीएसपी-5 मधुवन, देवेंद्र कुमार को एसीपी सोनीपत, प्रदीप कुमार को एसीपी झज्जर, धर्मबीर सिंह को एसीपी गुरुग्राम, अभिमन्यु लोहान को डीएसपी नूंह में तैनात किया गया है। इसी तरह से महेश कुमार डीएसपी भिवानी, जय भगवान हरियाणा पुलिस अकादमी मधुवन में डीएसपी, गोरखपाल को डीएसपी असंध, महाबीर सिंह डीएसपी नीलोखेड़ी (करनाल) पद पर तैनात किया है। राजेश गुलिया को डीएसपी यमुनानगर, पवन कुमार को डीएसपी रेवाड़ी, नायब सिंह को डीएसपी एससीबी, अमन यादव एसीपी पंचकूला, आत्मराम को डीएसपी पानीपत, नवीन संधु डीएसपी एसीबी, विपिन कुमार अहलावत डीएसपी एससीबी, हरदीप सिंह को डीएसपी पीटीसी सुनारिया रोहतक, विकास कुमार को डीएसपी एससीबी हरियाणा, जय प्रकाश डीएसपी-प्रथम आईआरबी भोंडसी और अमित कुमार को एसीपी सोनीपत के पद पर तैनात किया है।