फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: निकाय विभाग की 31 ऑनलाइन सेवाओं को बनाया जाएगा और प्रभावी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग की ऑनलाइन सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। आमजन को आसानी से डिजिटल सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए इन्हें और बेहतर बनाया जा रहा है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने सभी ऑनलाइन सेवाओं की समीक्षा की और कहा कि एक माह बाद फिर से इनके क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 31 ऑनलाइन सेवाएं हैं। इनमें मुख्य रूप से प्राॅपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा कराने से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र शामिल हैं। रिहायशी प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) से लेकर ऑनलाइन कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग, सफाई से लेकर सीएलयू (चेंज आफ लैंड यूज), प्रापर्टी टैक्स की त्रुटियों को दूर कराने से लेकर दूसरी कई सेवाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग को यह सुनिश्चित करना है कि ऑनलाइन सेवाएं हर व्यक्ति के पहुंच में है और इसके प्रबंधन में कोई त्रुटि न आए। विपुल गोयल ने बैठक में कहा कि संपत्तिकर की त्रुटियां आसानी से दूर हों और इसके पोर्टल को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को संपत्तिकर की त्रुटियों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें