- एक अक्तूबर को बरवाला में प्राइवेट स्कूल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 2808 प्राइवेट स्कूलों के एमआईएस पोर्टल महीनों से बंद हैं जिससे ऑनलाइन दाखिले नहीं हो पा रहे। इससे नाराज प्राइवेट स्कूल संघ ने 1 अक्तूबर को बरवाला के दयानंद पब्लिक स्कूल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू करेंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो निजी स्कूल आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। संघ के प्रांतीय सचिव प्रदीप पूनिया ने बताया कि बैठक में पोर्टल खुलवाने सहित दस सूत्रीय मांगों पर चर्चा होगी। इनमें अस्थाई और अन्य श्रेणी के स्कूलों की स्थायी मान्यता, स्कूल सोसायटियों पर लगाए गए जुर्माने की माफी, 134-ए के तहत दूसरी से आठवीं कक्षा की बकाया राशि और नौवीं से बारहवीं तक के दस वर्षों का भुगतान फार्म-6 के अनुसार जारी करवाना प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त भी अन्य कई मांगों शामिल होगी।