फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के 28 विद्यार्थी आज भरेंगे इसरो के लिए उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के मुताबिक पहली बार प्रदेश के 28 इंजीनियरिंग व डिप्लोमा विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शैक्षिक भ्रमण का अवसर मिला है। ये छात्र सोमवार सुबह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे।
दल का नेतृत्व तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक प्रभजोत सिंह करेंगे। साथ में उप निदेशक हरिदास कटारिया और अमृता सैनी भी रहेंगे। प्रभजोत सिंह ने बताया कि ये सभी 28 विद्यार्थी 23 सितंबर को इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी)पहुंचकर उपग्रहों के डिजाइन, संचालन प्रक्रिया और अंतरिक्ष तकनीक के विविध उपयोगों जैसे नेविगेशन, संचार, मौसम पूर्वानुमान व आपदा प्रबंधन की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल में सभी टॉपर विद्यार्थी शामिल
इस दल में प्रदेशभर के 28 टॉपर विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 11 छात्राएं और 17 छात्र हैं। लक्षिता, संजू, दीक्षांत शर्मा, शीतल, अंजली, सागर, केशव राणा, नीलम देवी, मनोज कुमार, गीतिका बतरा, प्रियंका मिश्रा, विशाल यादव, सचिन, लुभांशी, अमन श्रीवास्तव, निखिल, कनव, कोमल, कवी, प्रिंस शर्मा, रिया, गौरव, अमन, चाहत सिवाच, योगेश कुमार, विक्रम कुमार पटेल, उमेश और आदित्य आदि दल में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें