चंडीगढ़। पुलिस ने 24 घंटों में 37 जघन्य अपराधियों सहित कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह अभियान संगठित अपराध, नशा तस्करी, अवैध हथियार, साइबर अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सीधा और प्रभावी प्रहार साबित हुआ है।
गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त तत्वों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने हत्या, लूट और डकैती जैसे अपराधों में शामिल 37 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही फरार चल रहे 6 उद्घोषित अपराधियों को भी पकड़ा है। आर्म्स एक्ट के तहत 8 मुकदमे दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 6 देसी कट्टे/पिस्टल, 28 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद कर संभावित आपराधिक घटनाओं को समय रहते टाल दिया।
एनडीपीएस एक्ट के 14 मुकदमे दर्ज किए और 26 तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 31 किलो गांजा, 16 ग्राम हेरोइन, 32 ग्राम स्मैक, 13 किलो डोडा पोस्त, 135 प्रतिबंधित गोलियां, एक कार, दो मोटरसाइकिल व 50 हजार नकद बरामद किए गए। वहीं, विभिन्न यातायात नियमों की अवहेलना में
10,725 चालान किए गए। साथ ही डायल-112 पर प्राप्त 3,588 कॉल्स में से 3,130 पर तत्काल कार्रवाई की गई। सड़क हादसे में घायल 102 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। रात के समय 384 नाके लगाए गए, जहां 4,740 पुलिसकर्मी और 1,500 पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहे।
पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधों के विरुद्ध भी सख्त रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र में एटीएम से छेड़छाड़ कर लूट की वारदात में वांछित आरोपी जकरिया को नूंह से गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र पुलिस से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी बरामद की गई। आ