फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पंचायतों में हरहित स्टोर खोलने के लिए 20-20 गज जमीन मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की पंचायतों में हरहित स्टोर खुलेंगे। हरहित स्टोर खोलने के लिए पंचायतों में 20-20 गज की जमीन पट्टे पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पंचायतें ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पास कर सकेंगी। किराया भी पंचायतें ही तय करेंगी। इससे पंचायतों की आय के संसाधन बढ़ेंगे। राज्य में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज काॅर्पोरेशन लिमिटेड (एचएआईसीएल) की ओर से हरहित स्टोर खोले जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट में इसकी घोषणा की गई थी। पंचायतों को पट्टे पर जमीन देने के साथ ही जमीन का मूल्य निर्धारण आदि प्रस्ताव ग्राम सभाओं में पास कराने होंगे। जिला उपायुक्तों की स्वीकृति के बाद आगामी निर्णय होंगे। हरियाणा विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक सुशील सारवान का कहना है कि इस प्रकरण में अंतिम निर्णयों को लेकर जल्द आधिकारिक रूप से निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें