चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 18 नए केस आए। नए केसों को मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल केस 169 तक पहुंच गए हैं। इनमें सक्रिय केसों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।
हरियाणा में सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम व फरीदाबाद में आए हैं। गुरुग्राम में केसों की संख्या 66 और फरीदाबाद में 52 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को गुरुग्राम में दस, फरीदाबाद में 3, हिसार में एक, पंचकूला में दो, झज्जर में एक और भिवानी में एक पाजिटिव मरीज मिला। ब्यूरो
वहीं, शनिवार को पूरे राज्य में 471 संदिग्ध मरीजों के टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में अभी घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण दर्ज किए जा रहे हैं। सिर्फ दो ही केस हास्पिटल में दाखिल हैं। ब्यूरो