फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के 14,295 स्कूलों में शिक्षकों के 16,840 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-नूंह के विधायक के सवाल पर शिक्षामंत्री ने सदन को दी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के 14,295 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 16,840 पद रिक्त है। कुल 1,21,020 शिक्षकों के पद स्वीकृत है, जबकि 1,04,180 शिक्षक तैनात है। इन खाली पदों को भी प्रक्रिया भी शिक्षा विभाग जल्द पूरी करेगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के सवाल के जवाब में दी।
शिक्षा मंंत्री ने सदन को बताया कि प्रदेशभर के स्कूलों में प्रधानाचार्य के 2575 पद स्वीकृत और 332 पद रिक्त है। इसी तरह मुख्याध्यापकों के 916 में 819, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर(पीजीटी) में 37738 में 8519, मौलिक स्कूल मुख्य अध्यापक में 2204 में 30, टीजीटी 39828 में 4583 और प्राथमिक शिक्षक व मुख्य शिक्षक की 37759 में 2557 शिक्षकों के पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन के सवाल पर ढांडा ने सदन को बताया कि ढांडा ने बताया कि पंचकूला जिले के अलीपुर गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पांच कक्षाओं के कक्ष हैं, जिनमें से एक कक्ष को कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), पंचकूला द्वारा कंडम घोषित किया गया। नए कक्ष की चहारदीवारी व शौचालय सुविधाओं के निर्माण के लिए 40.85 लाख रुपये का अनुमान प्राप्त हुआ है। प्रशासनिक स्वीकृति एवं धनराशि जारी करना प्रक्रिया के अधीन है, इसे जल्द ही प्रदान कर दिया जाएगा। वहीं, इस विद्यालय में तीन प्राथमिक शिक्षक के पद स्वीकृत है। वर्तमान में, तीन नियमित पीआरटी एवं एक अतिथि पीआरटी कार्यरत है। इसके अतिरिक्त एक चौकीदार (वॉचमैन), एक पार्ट-टाईप सफाई कर्मचारी और दो कुक मध्याह्न भोजन योजना के तहत तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें