फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आग से फसलों के नुकसान के लिए 151 किसानों को मिला 86.96 लाख मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित किसानों को अगली फसल की बुवाई के लिए मिलेगा मुफ्त खाद और बीज
विज्ञापन




चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आग लगने की घटनाओं से फसलों का नुकसान उठाने वाले 151 किसानों को मुआवजा राशि सोमवार को जारी कर दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के अंबाला, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और पंचकूला को छोड़कर 17 जिलों के 151 किसानों के खातों में लगभग 324 एकड़ क्षेत्र के लिए 86.96 लाख रुपये जारी किए। इसमें आधी राशि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा आधी राशि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन किसानों की फसल जली है उनको सरकार अगली फसल की बुवाई के लिए खाद और बीज निशुल्क देगी। कृषि विभाग ने पहला बार फसल जलने पर मुआवजा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें