चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दयालु योजना के तहत 2286 लाभार्थियों के खाते में 86.93 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं। यह राशि अंत्योदय परिवारों में परिवार के कमाने वाले मुखिया की दुर्घटना में मौत होने पर मदद के लिए दी जाती है। सरकार ने 1 अप्रैल 2023 को दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) योजना शुरू की थी। इसके तहत अब तक 28,644 लाभार्थियों को उनके आधार से जुड़े बैंक खाते के माध्यम से 1076.275 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। ब्यूरो