फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आपातकालीन सेवाओं को छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी 22 जिलों में वीरवार रात आठ बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा। इसमें अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन जैसी आपातकालीन सेवाएं शामिल नहीं होंगी। इसके अतिरिक्त शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल भी होगी। गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य प्रदेश के मौजूदा आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना और नागरिक-प्रशासन, रक्षा बलों व स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय में सुधार करना है। इस अभ्यास में सिविल डिफेंस वार्डन, पंजीकृत स्वयंसेवक और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सहित युवा संगठन हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें