फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 12 हजार अतिथि शिक्षकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनवरी 2025 से लागू होगी पहली मानदेय वृद्धि, जुलाई 2025 से मिलेगा दूसरी इंक्रीमेंट का लाभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अतिथि जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) का मानदेय बढ़ाने के आदेश जारी हो गए है। प्रदेश के लगभग 12 हजार से अधिक अतिथि जेबीटी व पीजीटी शिक्षकों को इसका लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार 1 जनवरी 2025 से पहली किस्त के रूप में बढ़ा हुआ मानदेय लागू होगा जबकि दूसरी वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


जनवरी 2025 से जेबीटी शिक्षकों को 520 रुपये और पीजीटी शिक्षकों को 720 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसके बाद जुलाई 2025 से जेबीटी शिक्षकों के मानदेय में 780 रुपये और पीजीटी के मानदेय में 1,080 रुपये की बढ़ोतरी (इंक्रीमेंट) की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित दरों के अनुसार वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें