कप्तान सिंह को डीएसपी चरखी दादरी व नरेश कुमार को एसीपी सोनीपत की जिम्मेदारी मिली
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें विभिन्न जिलों और शाखाओं में तैनात किया है। कप्तान सिंह को डीएसपी चरखी दादरी, नरेश कुमार को एसीपी सोनीपत, कैलाश चंद को एसीपी ओल्ड फरीदाबाद, संजीव कुमार को डीएसपी रेवाड़ी नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार को एसीपी बहादुरगढ़, राहुल देव को डीएसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, राम कुमार को एसीपी पंचकूला और अमन कुमार को अतिरिक्त कार्यभार के साथ एसीपी पंचकूला लगाया गया है।
निधि नैन को एसीपी सोनीपत, संजीव कुमार (फरीदाबाद) को डीएसपी प्रथम बटालियन एचएपी अंबाला सिटी, अखिल कुमार को एसीपी झज्जर और जितेंद्र को डीएसपी ईआरएसएस पंचकूला नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने, रिक्त पदों को भरने और जिलों में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।