नई समिति में अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, चंद्र प्रकाश, कुलदीप शर्मा, करण सिंह दलाल, डॉ. एमएल रंगा, धर्मवीर गोयत, रिटायर्ड आईएएस विनय यादव, बिजेंद्र रंगा, मोहन ढिल्लों और सुरेंद्र शर्मा जैसे नाम जुड़े हैं।
हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने अपनी राज्य स्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति का विस्तार किया है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाए रखने के लिए समिति में कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और कानूनी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
नई समिति में अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, चंद्र प्रकाश, कुलदीप शर्मा, करण सिंह दलाल, डॉ. एमएल रंगा, धर्मवीर गोयत, रिटायर्ड आईएएस विनय यादव, बिजेंद्र रंगा, मोहन ढिल्लों और सुरेंद्र शर्मा जैसे नाम जुड़े हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मतदाता सूचियों की निष्पक्षता, पारदर्शिता व शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखेगी।