फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों पर गिरी गाज, वोट चोरी रैली में शामिल ना होने पर पार्टी ने किया निलंबित

Mon, 02 Nov 2026 10:47 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

दो नवंबर को जारी निलंबन आदेश में इसे संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होना हरियाणा युवा कांग्रेस के 10 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने इन सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए की कार्रवाई
दो नवंबर को जारी निलंबन आदेश में इसे संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप दलाल शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश महासचिव विकास कुमार, योगेश फोगाट, सिकंदर प्रधान, पिंकी, अजुरुद्दीन मास्टर अजहर, प्रतीक चौधरी, सतीश कुमार और नवीन यादव को भी निलंबित किया गया है।

वहीं, जिला कमेटी में रोहतक के जिलाध्यक्ष सुशील हुड्डा पर भी कार्रवाई की गई है। यह निलंबन आदेश पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह-प्रभारी मीमांशा आर्य और प्रियंका चंडेलिया के अलावा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और कार्यकारी अध्यक्ष सौमिल संधू की तरफ से जारी किया गया है। रैली में पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें