फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के 200 सरकारी स्कूलों में शुरू होगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा परामर्श
विज्ञापन

- 122 काउंसलर और 400 शिक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी, परीक्षा के तनाव, अवसाद और मोबाइल की लत पर रहेगा फोकस




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए हरियाणा सरकार मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों में तनाव, चिंता, अवसाद, परीक्षा का दबाव, बुलिंग और मोबाइल की बढ़ती लत जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान की जाएगी। जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से इलाज और परामर्श भी दिलाया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के अनुसार इस योजना के पहले चरण में 200 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के 122 काउंसलर और स्कूलों के करीब 400 शिक्षकों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में दो शिक्षकों को इस काम की जिम्मेदारी दी जाएगी। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों में आत्मविश्वास की कमी, किशोरावस्था के बदलाव, परीक्षा का डर, बुलिंग और पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर की चिंता, असफलता के डर और नशे जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी। बच्चों में अवसाद और खुद को नुकसान पहुंचाने के संकेतों की भी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच स्तरों पर मिलेगी मदद


योजना के तहत पांच स्तरों पर सहायता दी जाएगी। पहले शिक्षक बच्चों के व्यवहार में बदलाव पहचानेंगे। इसके बाद छात्र स्वयंसेवक जरूरतमंद विद्यार्थियों तक मदद पहुंचने में सहयोग करेंगे। तीसरे स्तर पर काउंसलर और प्रशिक्षित शिक्षक परामर्श देंगे। जरूरत पड़ने पर बच्चों को क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट व मनोचिकित्सकों के पास भेजा जाएगा। अभिभावक-शिक्षक बैठकों में माता-पिता को बच्चों के व्यवहार, नींद, पढ़ाई और मनोदशा में बदलाव पहचानने की जानकारी दी जाएगी। वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्टूडेंट हेल्थ एंबेसडर बनाया जाएगा। वे केवल जागरूकता फैलाएंगे और जरूरतमंद बच्चों को मदद लेने में सहयोग करेंगे। सरकार का लक्ष्य एक साल में 200 स्कूलों के विद्यार्थियों तक पहुंचना है। शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि मानसिक परेशानी से जूझ रहे छात्रों को समय पर मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें