फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CET 2025: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अभ्यर्थियों को किया सावधान, परिणाम की फर्जी खबरों से रहें सतर्क

Sun, 10 Aug 2025 10:38 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अभ्यर्थी ध्यान दें! सोशल मीडिया पर CET 2025 ग्रुप C के परिणाम को लेकर कुछ भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग ने अभी कोई परिणाम या सूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह - फोटो : https://x.com/advhimmatsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों के प्रति आगाह किया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया कि CET 2025 ग्रुप C के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। आयोग ने अभी तक न तो कोई परिणाम घोषित किया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी की है।

विज्ञापन


चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ऐसी फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और भ्रमित न हों। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in पर भरोसा करें और नियमित रूप से इसे चेक करते रहें।

HSSC चेयरमैन का बयान
हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अभ्यर्थी ध्यान दें! सोशल मीडिया पर CET 2025 ग्रुप C के परिणाम को लेकर कुछ भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग ने अभी कोई परिणाम या सूचना जारी नहीं की है। कृपया ऐसी खबरों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें