फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी खनन हादसा: भाजपा सांसद ने बताई हादसे की ग्राउंड रिपोर्ट, जताई अवैध खनन की आशंका

Sat, 01 Jan 2022 08:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा के भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में नए साल के पहले दिन दुखद हादसे में पहाड़ खिसकने से कई लोग दब गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचे भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में शनिवार सुबह पहाड़ खिसकने के हादसे के पीछे सांसद धर्मबीर सिंह ने अवैध खनन की आशंका जताई है। घटना की सूचना के बाद सांसद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर शोक प्रकट किया और मौके से ही वीडियो जारी कर कहा कि हम इसकी जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि लगता है कि इसमें बड़े लोग मिले हुए हैं। कुछ लोगों ने हकीकत को छिपाने का प्रयास किया है। पहले पता लग जाता तो शायद यह हादसा न होता। उन्होंने कहा कि सीएम से इसकी जांच की बात की जाएगी।

इतनी गहराई तक हो चुका खनन, आ गया भू-जल 

सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि 'हमने तीन-चार स्पॉट ऐसे देखे हैं जहां भू-जल निकला हुआ है। करीब 800-900 फीट की गहराई तक नीचे से पहाड़ खोदे जा रहे हैं। जिससे अंदेशा है कि अवैध खनन है। पहाड़ का बेस खत्म किया गया है।'

ठेकेदार किसी को घुसने नहीं देते

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि 'ठेकेदार अपनी असलीयत छिपाने के लिए यहां किसी को घुसने नहीं देते। गांव के लोगों के अनुसार यहां हादसे होते रहते हैं। जब भी कोई जांच अधिकारी आता है तो उसे बाहर से ही भेज दिया जाता है।'

दौबारा हादसे न हो इसके लिए सीएम से जांच की मांग

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि 'मुख्यमंत्री से इसकी जांच की मांग की जाएगी। खनन विभाग इसकी जांच करेगा कि खनन अवैध है या वैध। उन्होंने कहा कि कोई छोटा आदमी हो या बड़ा किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। 

इस प्रकार की शिकायतें पहले भी आते रही है

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पहले से ध्यान दे लेते तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदारों ने कुछ बदमाश लोग खड़े कर रखे थे ताकि कोई फोटो न कर सके।  

नहीं देखा इतना बड़ा हादसा

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि '40 साल से मैं यहां खनन देख रहा हूं, इतना बड़ा हादसा मैंने पहले कभी नहीं देखा, प्रशासन के लोग लगे हुए हैं। 500 से 800 फीट तक खनन हुआ है। प्रशासन के लोग बचाव कार्य कर रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हुं कि और मौत न हों। अंदेशा है कि 10-15 लोग दबे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें