फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के चेहरे तय, भाजपा-कांग्रेस ने किसे कहां से टिकट दिया?

Thu, 12 Sep 2024 05:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होगा। नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में खिलाड़ियों के साथ कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर होगा। आइए जानते हैं कहां-किसके बीच मुकाबला...
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव के चर्चित चेहरे - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। राज्य में नामांकन दाखिल करने की प्रकिया गुरुवार दोपहर तीन बजे खत्म हो गई। राज्य में एक चरण में 5 अक्तूबर को मतदान होगा जबकि उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 8 अक्तूबर को मतदान होगा। नामांकन खत्म होने के साथ ही भाजपा, कांग्रेस, आप जैसे तमाम दलों के चेहरे भी तय हो गए हैं। कांग्रेस ने 90 में से 89 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भिवानी सीट माकपा को दी गई है। 

विज्ञापन


इस चुनाव के चर्चित चेहरों की बात करें तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से तो पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद से और आप हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कलायत से चुनाव मैदान में होंगे। 

हरियाणा चुनाव की चर्चित सीट - फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा चुनाव में लोगों की नजरें जुलाना सीट पर भी रहेंगी। जुलाना में कांग्रेस का चेहरा पहलवान विनेश फोगाट हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट पहली महिला भारतीय पहलवान हैं। वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर विनेस टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली पहलवान बनीं। विनेश के सामने भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी को उतारा है। पेशे से पायलट रहे योगेश बैरागी भारतीय जनता युवा मोर्चा  के उपाध्यक्ष और भाजपा खेल प्रकोष्ठ (हरियाणा) के सह-संयोजक हैं। वहीं आप ने जुलाना में विनेश और योगेश के सामने WWE पहलवान कविता दलाल को उतारा है। कविता भारत की ओर से सबसे पहले WWE में जाने वाली महिला रेसलर थीं। लोग उन्हें ‘लेडी खली’ के नाम से भी जानते हैं। 

आइए जानते हैं कि हरियाणा चुनाव में कौन किसके सामने होगा?
 

सीट भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार आप उम्मीदवार
कालका शक्ति रानी शर्मा प्रदीप चाैधरी ओपी गुज्जर
पंचकूला ज्ञान चंद गुप्ता चंदर मोहन प्रेम गर्ग
नारायणगढ़ पवन सैनी शैली चाैधरी गुरपाल सिंह
अंबाला कैंट अनिल विज परिमल परी राज कौर गिल
अंंबाला सिटी असीम गोयल चौधरी निर्मल सिंह केतन शर्मा
मुलाना (एससी) संतोष सरवन पूजा चौधरी गुरतेज सिंह
साढ़ौरा (एससी) बलवंत सिंह रेणू बाला रीता बामनिया
जगाधरी कंवर पाल गुर्जर अकरम खान आदर्शपाल गुज्जर
यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा रमन त्यागी ललित त्यागी
रादौर(एससी) श्याम सिंह राणा बिशन लाल सैनी भीम सिंह राठी
लाडवा नायब सिंह सैनी मेवा सिंह जोगा सिंह
शाहबाद(एससी) सुभाष कलसाना राम करण काला आशा पठानिया
थानेसर सुभाष सुधा अशोक अरोड़ा कृष्णा बजाज
पिहोवा जय भगवान शर्मा (डी.डी. शर्मा) मंदीप सिंह चठा गेहल सिंह संधू
गुहला (एससी) कुलवंत बाजीगर देविंदर हंस राकेश खानपुर
कलायत कमलेश ढांडा विकास सहारण अनुराग ढांडा
कैथल लीला राम गुर्जर आदित्य सुरजेवाला सतबीर गोयत
पूंडरी सतपाल जाम्बा सुलतान सिंह जडोला नरेंद्र शर्मा
नीलोखेड़ी (एससी) भगवान दास कबीरपंथी धर्मपाल गोंदर अमर सिंह
इंद्री राम कुमार कश्यप राकेश कुमार कंबोज हवा सिंह
करनाल जगमोहन आनंद सुमिता विर्क सुनील बिंदल
घरौंडा हरविंदर कल्याण वीरेंद्र सिंह राठौर जयपाल शर्मा
असंध योगेंद्र राणा शमशेर सिंह गोगी अमनदीप जुंडला
पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांडा सचिन कुंडू सुखबीर मलिक
पानीपत शहरी प्रमोद कुमार विज वरिंदर कुमार शाह रितु अरोड़ा
इसराना (एससी) कृष्ण लाल पंवार बलबीर सिंह वाल्मिकी अमित कुमार
समालखा मनमोहन भड़ाना धर्मसिंह छाैक्कर बिट्टू पहलवान
गन्नौर देवेंद्र कौशिक कुलदीप शर्मा सरोज बाला राठी
राई कृष्णा गहलावत जय भगवान अंतिल राजेश सरोहा
खरखौदा (एससी) पवन खरखौदा जयवीर सिंह मनजीत फरमाना
सोनीपत निखिल मदान सुरेंद्र पंवार देवेंद्र गौतम
गोहाना डॉ. अरविंद शर्मा जगबीर सिंह मलिक शिव कुमार रंगीला
बरोदा प्रदीप सांगवान इंदुराज नरवाल संदीप मलिक
जुलाना कैप्टन योगेश बैरागी विनेश फोगाट कविता दलाल
सफीदों राम कुमार गौतम सुभाष गंगोली निशा देशवाल
जींंद डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा महाबीर गुप्ता वजीर सिंह ढांडा
उचाना कलां देवेंद्र अत्री बृजेंद्र सिंह पवन फौजी
नरवाना (एससी) कृष्ण कुमार बेदी सतबीर डबलैन अनिल रंगा
टोहाना देवेंद्र सिंह बबली परमवीर सिंह सुखविंदर सिंह गिल
फतेहाबाद डूडा राम बिश्नोई बलवान सिंह दौलतपुरिया कमल बिसला
रतिया (एससी) सुनीता दुग्गल जरनैल सिंह मुख्तियार सिंह बाजीगर
कालांवाली (एससी) राजिंदर देशूजोधा शीशपाल केहरवाला जसदेव निक्का
डबवाली सरदार बलदेव सिंह मंगियाना अमित सिहाग कुलदीप गदराना
रानियां शीशपाल कंबोज सर्व मित्र कंबोज हैप्पी रानिया
सिरसा रोहताश जांगड़ा गोकुल सेठिया शाम मेहता
ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता भारत सिंह बेनीवाल मनीष अरोड़ा
आदमपुर भव्य बिश्नोई चंद्र प्रकाश एड. भूपेन्द्र बेनीवाल
उकलाना (एससी) अनूप धानक नरेश सेलवाल नरेंद्र उकलाना
नारनौंद कैप्टन अभिमन्यु जसबीर सिंह रणबीर सिंह लोहान
हांसी विनोद भयाना राहुल मक्कड़ राजेन्द्र सोरखी
बरवाला रणबीर गंगवा राम निवास घोरेला छत्तर पाल सिंह
हिसार डॉ. कमल गुप्ता राम निवास रारा संजय सतरोड़िया
नलवा रणधीर पानिहार अनिल मान उमेश शर्मा
लोहारू जेपी दलाल राजबीर सिंह फड़तिया गीता शेरवान
बाढड़ा उमेद पातुवास सोमबीर सिंह (शेरवान) राकेश चंदवास
दादरी सुनील सांगवान डॉ. मनीषा सांगवान धनराज कुंडू
भिवानी घनश्याम सर्राफ ओमप्रकाश (माकपा) इंदु शर्मा
तोशाम श्रुति चौधरी अनिरुद्ध चौधरी दलजीत सिंह
बवानी खेड़ा (एससी) कपूर वाल्मीकि प्रदीप नारवाल धर्मवीर कुंगर
महम दीपक हुड्डा बलराम दांगी विकास नेहरा
गढ़ी सांपला किलोई मंजू हुड्डा भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रवीन गुस्खानी
रोहतक मनीष ग्रोवर भारत भूषण बतरा बिजेंद्र हुड्डा
कलानौर (एससी) रेनु डाबला शंकुतला खटक नरेश बागरी
बहादुरगढ़ दिनेश कौशिक राजेंद्र जून कुलदीप चिकार
बादली ओम प्रकाश धनखड़ कुलदीप वत्स हैप्पी लोहचब
झज्जर (एससी) कप्तान बिर्धाना गीता भुक्कल महेन्दर दहिया
बेरी संजय कबलाना रघुबीर कादियान सोनू अहलावत शेरिया
अटेली कुमारी आरती सिंह राव अनीता यादव सुनील राव
महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव राव दान सिंह मनीष यादव
नारनौल ओम प्रकाश यादव राव नरेंद्र सिंह रविन्द्र मटरू
नांगल चौधरी डॉ. अभय सिंह यादव मंजू चौधरी डॉ. गोपिचंद
बावल डॉ. कृष्ण कुमार डॉ. एमएल रंगा जवाहर लाल
कोसली अनिल दहिना जगदीश यादव हिम्मत यादव
रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव चिरंजीव राव सतीश यादव
पटौदी (एससी) बिमला चौधरी पर्ल चौधरी प्रदीप जुटैल
बादशाहपुर राव नरबीर सिंह वर्धन यादव बीर सिंह सरपंच
गुड़गांव मुकेश शर्मा मोहित ग्रोवर निशांत आनंद
सोहना तेजपाल तंवर रोहताश खटाना धर्मेंद्र खटाना
नूंह संजय सिंह आफताब अहमद राबिया किदवई
फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद मामन खान वसीम जाफर
पुन्हाना ऐजाज खान मो. इलियास नायब ठेकेदार बिसरू
हथीन मनोज रावत मोहम्मद इसराइल कर्नल राजेन्द्र रावत
होडल (एससी) हरिंदर सिंह रामरत्न उदयभान एमएल गौतम
पलवल गौरव गौतम करन दलाल धर्मेंद्र हिंदुस्तानी
पृथला टेक चंद शर्मा रघुबीर तिवारी कौशल शर्मा
फरीदाबाद एनआईटी सतीश फागना नीरज शर्मा रवि डागर
बड़खल धनेश अदलखा विजय प्रताप ओ. पी. वर्मा
बल्लभगढ़ मूल चंद शर्मा पराग शर्मा रविन्द्र फौजदार
फरीदाबाद विपुल गोयल लखन कुमार सिंघला प्रवेश मेहता
तिगांव राजेश नागर रोहित नगर आभाष चंदेला
 

 

विज्ञापन

हरियाणा चुनाव शेड्यूल - फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम क्या है?
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होना है। चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर रही। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। वहीं, मतदान 5 अक्तूबर को होगा। नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें