फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में जल्द नजर आएंगे भालू और पैंथर

Fri, 19 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
Bear - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एकमात्र मादा भालू नेहा की मौत से खाली हुए चिड़ियाघर में भालू के बाड़े में जल्द ही भालू नजर आएंगे। यहां शिमला से भालू का जोड़ा लाया जाएगा और इसकी मंजूरी मिल गई है। अब भालू का जोड़ा लाने की तैयारी की जा रही है। चिड़ियाघर में पिछले कुछ वर्षों से लगातार जानवरों की तादाद कम हो जाती जा रही है। पहले टाइगर ब्रांडिस की मौत, उसके बाद पैंथर, लोमड़ी, घड़ियाल के बच्चों की मौत। 14 अगस्त को चिड़ियाघर की एकमात्र मादा भालू नेहा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जानवरों की मौत का सीधा असर चिड़ियाघर देखने आने वाले लोगों खासकर बच्चों की संख्या पर भी पड़ा। अब नाम मात्र के लोग ही चिड़ियाघर देखने जाते है और रविवार या छुट्टी के दिन।चिड़ियाघर में फिर से रौनक लाने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन यहां और जानवर लाने की तैयारी कर रहा है। इनमें सबसे पहले भालू का जोड़ा शामिल है। भालू का जोड़ा लाने के लिए जू अथारिटी ऑफ इंडिया के पास प्रपोजल भेजा गया था और वहां से अनुमति मिल चुकी है। भालू का जोड़ा शिमला से लाया जाएगा। सर्दियों के दिनों में भालू जोड़े को लाने की तैयारी चल रही है।

मादा पैंथर लाने की भी तैयारी
शिमला के ही जंगलों से लाया गया पेंथर के जोड़े में से पिछले वर्ष मादा पैंथर की अचानक मौत हो गई थी। उसके बाद से नर पैंथर अकेला ही है। यहां जोड़ा बनाने के लिए शिमला से एक मादा पेंथर लाने की भी तैयारी चल रही है और प्रपोजल को मंजूरी भी मिल चुकी है। सब ठीक रहा तो इसी वर्ष में मादा पैंथर भी भिवानी के चिड़ियाघर में नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें