फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना आज, तय होगा किसके सिर सजेगा ताज

विज्ञापन
मतगणना केन्द्र में व्यवस्था की जांच करते हुए थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से आरंभ हो जाएगी। खंड स्तर पर मतगणना के लिए केंद्र बनाए गए हैं। जहां सबसे पहले जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुरू की जाएगी और उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों के मतों को गिना जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना के बाद तय होगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। भिवानी खंड में सबसे ज्यादा 259 बूथ हैं, जिन पर 19 राउंड में काउंटिंग करवाई जाएगी। लोहारू में 82 बूथों की काउंटिंग के लिए 12 टेबल लगाई गई और यहां पर 14 राउंड में काउंटिंग होगी। तोशाम में 11 राउंड में काउंटिंग के लिए 13 टेबल लगाई हैं। जबकि कैरू में आठ टेबल लगाई गई हैं। मतगणना केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जबकि जीत दर्ज कराने वाले प्रत्याशी भी निर्धारित दायरे से बाहर ही जश्न मना पाएंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर गणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्येक राउंड की घोषणा माइक से की जाएगी जबकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी जानकारी निरंतर अपडेट की जाएगी। मतगणना केंद्र पर डिस्प्ले की व्यवस्था भी कराई गई है ताकि मतों के रुझानों से समर्थक भी अपडेट हो सकें। जिला परिषद के सभी 22 वार्डों के मतों की गणना के बाद पंचायत समिति के 144 वार्डों के प्रत्याशियों के मतों की गिनती शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक जिला परिषद के करीब सभी वार्डों के प्रत्याशियों का रुझान आने की संभावना है। इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों का रुझान भी दोपहर बाद तक साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

----
मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो जाएगी। इसके लिए सभी खंड निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम खोला जाए। - नरेश नरवाल, उपायुक्त, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें