फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani Panchayat Election Result: जिला परिषद के 22 वार्डों के नतीजे घोषित, अधिकतर BJP खेमे से जीते

Sun, 27 Nov 2022 01:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

जेजेपी जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा की पत्नी जिला परिषद चुनाव हार गई। इस चुनाव में अधिकतर युवा चेहरे  आगे आए। दिग्गजों को मात मिली है। 
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते वार्ड 6 से अभिषेक के समर्थक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में जिला परिषद चुनावों में मतगणना के बाद 243 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो गया। जिला परिषद के 22 वार्डों से जीत दर्ज करने वालों के नामों की घोषणा रविवार दोपहर तक हो गई।

विज्ञापन


जिसमें युवा चेहरे उभर कर सामने आए वहीं दिग्ग्जों को इस चुनाव में मात मिली। लोहारू क्षेत्र से जेजेपी जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा की पत्नी चुनाव हार गई और वह जीतने वाले प्रत्याशी से चौथे नंबर पर रही। वहीं भाजपा खेमे के प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बंधा। 

रविवार को भिवानी, लोहारू, बवानीखेड़ा, कैरू, तोशाम, बहल और सिवानी में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना हुई। सबसे पहले जिला परिषद के नतीजे घोषित किए गए। सुबह आठ बजे से ही कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतगणना शुरू कराई गई।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के समर्थकों व एजेंटों का भी जमावड़ा लगा। एक-एक वार्ड के समर्थकों को मतगणना केंद्र के अंदर भेजा गया और नतीजे घोषित होने के बाद फिर दूसरे वार्ड के एजेंट व समर्थक गणना केंद्र पर पहुंचे। जिससे व्यवस्था बन सकी।

पुलिस ने भी भिवानी जिला मुख्यालय के शिक्षा बोर्ड परिसर में बने मतगणना केंद्र के बाहर बैरिकेडिंग की, जहां जांच पड़ताल के बाद ही अंदर प्रवेश मिला। जिला परिषद के लिए 243 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि पंचायत समिति सदस्य के 144 वार्डों में 734 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे।

ये बने जिला पार्षद 
वार्ड : जीतने वाला प्रत्याशी

  • 1. कृष्ण
  • 2. राहुल मुंढाल
  • 3. पूनम
  • 4. रुपेंद्र
  • 5. प्रीति
  • 6. अभिषेक
  • 7. उषा किरण
  • 8. शीला
  • 9. अमित नंबरदार
  • 10. सुमेश
  • 11. राजबाला
  • 12. अनीता पत्नी राकेश
  • 13. राज सिंह
  • 14. रामनिवास
  • 15. स्वेता
  • 16. नरेंद्र पुत्र उमेद सिंह
  • 17. सुनील
  • 18. रवींद्र सिंह
  • 19. सुनीता
  • 20. महेंद्र
  • 21. मंजू रानी
  • 22. मुकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें