फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वुशु चैंपियनशिप में भिवानी के युवराज ने जीता स्वर्ण, हरियाणा पहली बार बना सांडा स्पर्धा का चैंपियन

Thu, 05 Nov 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चेन्नई में आयोजित 25वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भिवानी के युवराज ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं हरियाणा की टीम ने पहली बार सांडा स्पर्धा की ट्रॉफी अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता में कुल 14 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जेपीआर यूनिवर्सिटी में 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। सांडा स्पर्धा के बालक वर्ग में रोहतक के गगन ने 65 किलोग्राम और हर्ष सिंह ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। पानीपत के श्लोक ने 45 किलोग्राम में कांस्य और फतेहाबाद के आर्यन ने 56 किलोग्राम में रजत पदक जीता।
सोनीपत के दीपक ने 75 किलोग्राम और वैभव ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किए। भिवानी के नवीन, रोहतक के अमन, हिसार के आदर्श और चंडीगढ़ के रुपिंदर ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। बालिका वर्ग में पानीपत की नेहा ने 45 किलोग्राम, फतेहाबाद की अनु ने 48 किलोग्राम, हिसार की तपस्या ने 56 किलोग्राम और रोहतक की साक्षी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

अंबाला की रिया ने 60 किलोग्राम और मुस्कान ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। रेवाड़ी की जीनियस कौर राणा ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि अंबाला की आस्था ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। ताओलू स्पर्धा के बालिका वर्ग में पानीपत की वंशिका ने ताइजिजियान स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

पहली बार हरियाणा के नाम हुई सांडा स्पर्धा की ट्रॉफी
वुशु स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के ऑफिस सेक्रेटरी डॉ. राम मेहर सिंह खटकर ने बताया कि प्रदेश की टीम ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सांडा स्पर्धा की ट्रॉफी जीती है। इस उपलब्धि में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन की भूमिका रही। इस अवसर पर कोच संदीप कश्यप, जयभगवान, भारत, सूरजभान और जितेंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें