फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: युवराज और नवराज ने स्वर्ण पदक जीते

Sat, 30 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
रानियां में खिलाड़ियों का सम्मानित करते युथ क्लब हॉकी के सदस्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रानियां। जिले के गांव संत नगर के दो जुड़वां भाइयों ने पंजाब के जालंधर में संपन्न हुई यूनियन नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर गांव व प्रदेश का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। स्वर्ण पदक जीतकर दोनों खिलाड़ियों के गांव संतनगर स्थित नामधारी स्पोर्ट्स अकेडमी पहुंचने पर यूथ क्लब हॉकी व कोच सदस्यों ने जीत की बधाई दी और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कोच हरविंदर सिंह ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता युवराज सिंह व नवराज सिंह गांव संतनगर के मौजूदा सरपंच इंद्रजीत कौर-दल सिंह के जुड़वां बेटे और नामधारी स्पोर्टस अकेडमी संतनगर के खिलाड़ी हैं। जलंधर में हुई राष्ट्र स्तरीय यूनियन नेशनल हॉकी टूर्नामेंट मेें देश के अलग अलग राज्यों की टीमों ने भाग लिया। इसमेें युवराज सिंह और नवराज सिंह हरियाणा प्रदेश की टीम का नेतृत्व किया और फाइनल मुकाबले में ओडिशा को परास्त करते हुए प्रथम स्थान पर रहे।

घर वापसी पर दोनों खिलाड़ियों को यूथ क्लब हॉकी की ओर से कोच हरविंदर सिंह, कोच गुरमुख सिंह, कोच हीरा सिंह, कोच गुरमेज और युएसए गुरसेवक सिंह ने हॉकी कीट व उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंद्रजीत कौर सरंपच संतनगर, प्रतिनिधि दल सिंह सहित नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी कोच व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें