फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीईटी उत्तीर्ण युवाओं ने लंबित भर्तियां पूरी करने की मांग उठाई

Tue, 29 Sep 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के सीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं ने विभिन्न रोजगार संबंधी मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने लंबित भर्तियां जल्द पूरी करने और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में एचएसएससी की लंबित भर्तियां शीघ्र पूरी करने, स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर जारी करने और हर वर्ष सीईटी आयोजित कराने की मांग की गई। युवाओं ने सीईटी में 10 गुना अभ्यर्थियों की सीमा समाप्त कर सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग रखी।
एचकेआरएन की स्वीकृत पोस्टों को फ्रीज किए जाने के संबंध में भी उचित निर्णय लेने की मांग की गई। हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, सिविल जेई और एमपीएचडब्ल्यू समेत जिन भर्तियों के आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी परीक्षाएं बिना अनावश्यक देरी के कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

युवाओं ने जनसंख्या के अनुपात में सरकारी पदों की संख्या बढ़ाने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग रखी। ज्ञापन सौंपने के दौरान लोकेश भिवानी, रोहित दहिया चांग, मनीष रांगा, सुमित गिल और अशोक मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें