चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त उपयुक्त डॉ मुनिष नागपाल, क
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार अपनाने और रोजगार सृजन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नवाचार करें और जरूरत के अनुसार अलग व उपयोगी उत्पाद तैयार कर उनकी मार्केटिंग करें। कोई भी विद्या ऐसी नहीं है जिसमें कौशल न हो, विद्या ज्ञान, कौशल और शिक्षा का समिश्रण है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने विश्वविद्यालय के इस प्रयास को सराहनीय बताया और कहा कि विद्यार्थियों को उद्यमशीलता की ओर प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उद्योगपति धर्मेश शाह, उद्यमी महिला रेखा राघव और स्पेस हॉस्पिटल के मालिक मंजीत ढुल ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने किया और अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उद्यमशीलता पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधि विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद मालिक, डॉ. कल्पना शर्मा, डॉ. प्रीति और डॉ. सुप्रिया ढुल भी उपस्थित रहीं।