आईटीआई में अतिथि डॉ. मुनीष नागपाल को सममनित करते आयोजक।
भिवानी। रोजगार विभाग व आईटीआई ने संयुक्त रूप से रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि वर्तमान समय कौशल विकास का है। युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष होना चाहिए।
आईटीआई के माध्यम से अनेक तकनीकी कोर्स युवा कर सकते हैं। ये कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं। अनेक ऐसी कंपनियां हैं, जो रोजगार मेलों में आकर तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को रोजगार प्रदान करती हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। एक बार हमें कोई कार्य छोटा लग सकता है, लेकिन उसको मन लगाकर करना चाहिए। वहीं कार्य आगे चलकर हमारा भविष्य उज्ज्वल बनाता है। इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी कविता ग्रेवाल ने रोजगार विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में युवाओं को जानकारी दी। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों लगभग 150 प्रार्थियों का साक्षात्कार लिया और रोजगार के अवसर प्रदान किए। इस दौरान आईटीआई प्रिंसिपल बलबीर सिंह, सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा, आईटीआई प्रशिक्षक विरेन्द्र, अमरदीप, राजकुमार आर्य मौजूद रहे।