फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रंजिश के चलते मारपीट में घायल ने युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मृतक मामले में कार्रवाई करते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक कलां में रंजिश के चलते मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने इस संबंध में सात नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वीरवार को पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव खरक कलां निवासी गौरव ने बताया था कि 10 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने प्लाॅट में तार लगा रहा था कि इसी दौरान कुछ लोग वहां गाड़ी में पहुंचे। आरोपियों ने पहले गाली गलौज किया और फिर डंडों से उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से गौरव को गंभीर चोटें आईं। जिसे परिजनों ने पहले जिला नागरिक अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। वहीं पुलिस ने शुरुआत में गौरव के बयान दर्ज कर इस संबंध में सात नामजद के खिलाफ लड़ाई झगड़ा करने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गौरव ने इलाज के दौरान चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के चचेरे भाई अनुज के बयान दर्ज कर इस संबंध में सात नामजद रवींद्र, पवन, शिवम, आशीष, नीरज, पुष्कर, आयु के खिलाफ हत्या की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है।

दो साल पहले पति की मौत, अब बूढ़ी मां ने खोया इकलौता बेटा
गांव खरक कलां निवासी गौरव (23) के पिता की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। गौरव की शादी भी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी की छह माह पहले ही मौत हो चुकी है। गौरव की पत्नी ने एक नवजात बच्चे को भी जन्म दिया था, लेकिन वह मात्र सात दिन ही जिंदा रहा था। गौरव की मौत के बाद बूढ़ी मां ने अपने पति की मौत के बाद अब इकलौता बेटा भी खो दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल से हमें सूचना मिली थी कि 10 जून को एक युवक झगड़े में घायल हुआ है। घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में केस दर्ज किया था, लेकिन अब इलाज के दौरान चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई है। इस मामले में अब पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

-दशरथ, इंचार्ज खरक कलां पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें