दादरी के जनता कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव उत्कर्ष का शुभारंभ शुक्रवार जनता कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। महाविद्यालय के सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि युवा महोत्सव उत्कर्ष का शुभारंभ चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक की ओर से किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने मुख्य अतिथि प्रो. दीप्ति धर्माणी व सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। धर्माणी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की गरिमा कलाकार ही होते हैं। युवा भारत की शक्ति वरदान है और सृजनात्मक शक्ति की और अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हर पल का आनंद ले। उन्होंने उपस्थित कलाकारों, विद्यार्थियों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप कौशिक सीईओ नगर परिषद ने उपस्थित कलाकारों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि इस प्रकार के युवा उत्सव प्रतिभा को निखारने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक, महावीर गुड्डू, राघवेंद्र मलिक, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य डॉ. दलबीर गोदारा, डॉ प्रोमिला सुहाग, सचिव डॉ अश्वनी कुमार, सह सचिव डॉ. अर्जुन, पीआरओ ऋषि शर्मा, सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र राज, वीएम बेचैन, रजत उपस्थित रहे।