फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: संदिग्ध हालत में हुई युवक की मौत, पत्नी और प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस; दो बेटियों का था पिता

Tue, 07 May 2024 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में युवक की संदिग्ध मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सामने आया कि मृतक के गले और शरीर पर भी चोट के निशान हैं। जिसके बाद मृतक के परिजनों का शक पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर गहराया। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में एक युवक की संदिग्ध मौत मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब घर पर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया शिकायत पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में संतोष ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका छोटा बेटा 31 वर्षीय अर्पित अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ अलग रहता था। उसकी पूत्रवधू का फोन आया कि अर्पित अपने बिस्तर पर बेसुध पड़ा है। जब परिजन पहुंचे तो वह मृत मिला। शुरुआत में परिजन इसे महज सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस आ गई।

पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि मृतक के गले और शरीर पर भी चोट के निशान है। जिसके बाद मृतक के परिजनों का शक भी पुत्रवधू और उसके प्रेमी पर गहराया। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि संतोष की शिकायत पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें