फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहल-झुप्पा मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत, वाहन चालक फरार

Thu, 16 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जूई/सिवानी मंडी। बहल-झुप्पा मार्ग पर बुधवार अल सुबह हुए सड़क हादसे में गांव गोलागढ़ निवासी 26 वर्षीय नागेंद्र की मौत हो गई। वह मंगलवार को झुंपा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। हादसे के बाद उसे हिसार अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झुंपा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी इकबाल के अनुसार नागेंद्र मंगलवार शाम विवाह समारोह में शामिल होने के लिए झुंपा गांव में पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे हिसार के अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
नागेंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी चार बहनें हैं। वह अपने पीछे ढाई वर्ष का मासूम बेटा सूर्यांश छोड़ गया है। इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। नागेंद्र जूई अनाज मंडी में अनाज खरीदने का कार्य करता था। नागेंद्र के दादा शीशराम चेयरमैन कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें