फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदली: भिवानी में सड़क हादसे में युवक की मौत, इसी महीने होनी थी रवि की शादी

Fri, 08 Nov 2024 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

भिवानी में सड़क हादसे में युवकी की मौत हो गई। रवि दो भाइयों में छोटा था और इसी महीने उसकी शादी भी होनी थी। घर पर बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पूरा परिवार बेटे की शादी को लेकर खुश था, लेकिन उनकी यह खुशी मातम में बदल गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव मंढाण निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रवि के तौर पर हुई है। रवि की इसी महीने (नवंबर) में शादी होनी थी। रवि बाइक पर सवार था तभी अचानक नीलगाय आगे आने से हादसा हो गया। शुक्रवार को तोशाम पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
गांव मंढाण निवासी 24 वर्षीय रवि वीरवार देर रात एक बजे अपनी गर्भवती भाभी के लिए बाइक से गांव मिरान में दवा लेने के लिए जा रहा था। जब वह मिरान के समीप खेल स्टेडियम के पास पहुंचा तो अचानक ही एक नीलगाय आगे आ गई। जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक दूर तक सड़क पर ही जा घसीटती चली गई। गंभीर हालत में रवि को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रवि दो भाइयों में छोटा था और इसी महीने उसकी शादी भी होनी थी। घर पर बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पूरा परिवार बेटे की शादी को लेकर खुश था, लेकिन उनकी यह खुशी मातम में बदल गई। 

तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी रविकांत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें