फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महम रोड पर बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत

Sat, 18 Apr 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के महम रोड स्थित होंडा चौक पर शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक और स्कूटी चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान बाइक चालक 35 वर्षीय नीरज निवासी गांव बलियाली की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना सब्जीमंडी पुलिस चौकी को दी गई। मृतक नीरज मूल रूप से गांव बलियाली का रहने वाला था और पिछले करीब तीन वर्षों से विद्या नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। वह शुक्रवार शाम किसी कार्य से बाइक पर लौट रहा था तभी होंडा चौक के पास सामने से आ रही स्कूटी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया जबकि स्कूटी चालक का उपचार जारी है। सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई नरेंद्र ने बताया कि मृतक शादीशुदा था। मृतक के भाई धीरज के बयान दर्ज कर स्कूटी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें