फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिगावा मंडी में निजी बस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। भिवानी मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार रात 11 बजे हुए सड़क हादसे में बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सिंघानी निवासी 32 वर्षीय संदीप उर्फ (टिलिया) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक संदीप के भाई सुनील ने बताया कि उसका भाई गत 26 जून को रात्रि करीब 11 बजे सिंघानी में खोरड़ा मोड़ पर दुकान से कुछ सामान लेकर खेत में अपने मकान पर जा रहा था। इस दौरान भिवानी की ओर से तेज गति से आ रही निजी बस ने उसके भाई संदीप को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद संतलाल व रविन ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल की जिसके बाद उसे लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें