भिवानी। मानसिक परेशानी के चलते सेक्टर-13 निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे थे, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक का शनिवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
शहर के सेक्टर 13 निवासी 26 वर्षीय विकास ने शुक्रवार को मानसिक परेशानी की वजह से जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। वह नोएडा में प्राइवेट जॉब करता था। करीब 15 दिन पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद उसकी पसली का ऑपरेशन भी हुआ था। तभी से वह घर पर ही था। विकास की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, अभी तक उसे कोई संतान नहीं थी।
सेक्टर 13 पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने बयान में बताया है कि मृत विकास मानसिक रूप से परेशान था।