फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। गोपालवास से ईशरवाल के बीच सड़क मार्ग पर साहलेवाला गांव निवासी युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से लगी गंभीर चोटों से उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव साहलेवाला निवासी संतोष ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा सोमबीर उर्फ मिंटू शनिवार को किसी काम से बाइक से बहल गया था। वापस आते समय उसे देरी हो गई। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह बाइक से वापस गांव आ रहा था तो बहल ईशरवाल मार्ग पर गोपालवास और ईशरवाल के बीच उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृतक की मां की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें