फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का गांव के जलघर के टैंक में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव धारेडू में एक युवक का गांव के ही जलघर के टैंक के अंदर पानी में उतराता हुआ शव बरामद हुआ। युवक तीन दिन पहले घर से लापता हुआ था। परिजन उसकी रिश्तेदारियों में तलाश कर रहे थे। टैंक के पानी के अंदर शव की सूचना ग्रामीणों ने सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी के टैंक से बाहर निकाला और उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

गांव धारेडू निवासी 23 वर्षीय अनिल करीब तीन दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था। पहले तो परिजन उसके किसी रिश्तेदारी में होने की सोचकर घर पर रहे, लेकिन दूसरे दिन भी उसकी कोई खबर नहीं आई। उसकी रिश्तेदारियों में खोज खबर लेनी शुरू कर दी। सभी रिश्तेदारियों में पता किए जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। सोमवार सुबह गांव धारेडू जलघर के वाटर टैंक में ग्रामीणों ने एक युवक की लाश देखी। इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी के टैंक से बाहर निकाला और उसकी शनाख्त गांव के ही 23 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। अनिल गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था और वह अविवाहित था। मृतक के भाई ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं। अनिल सबसे छोटा था। तीन दिन तक पानी में रहने के दौरान अनिल का शव भी सड़ने लगा था। सदर पुलिस के जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर अनिल के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें