तोशाम। पुलिस ने छापा मारकर आरोही मॉडल स्कूल के पास से भारी मात्रा में पटाखे पकड़े। पुलिस ने पटाखों सहित मालिक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि तोशाम निवासी एक व्यक्ति ने आरोही मॉडल स्कूल के पास कॉलोनी में बने एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बेचने के लिए रखे हुए हैं। पुलिस ने सूचना पर टीम का गठन कर छापा मारा। टीम में पुलिस ने दमकल विभाग के कर्मियों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया। टीम आरोपी को साथ लेकर मकान में पहुंची। इसके बाद मकान चेक किया तो मकान के अंदर काफी मात्रा में गत्ते की पेटियों के अंदर पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, चकरी, पॉप पॉप, रॉकेट मिले। पुलिस को मौके पर 200 पैकेट चटपट मार्का, 30 पैकेट चकरी, 40 पैकेट रॉकेट मार्का, 19 पैकेट रॉकेट, 70 पैकेट अनार बम पटाखे बरामद किए। टीम ने पटाखों सहित युवक को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।