फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ठेकेदार पर किया हमला, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Oct 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अनाज मंडी के पिछले गेट पर खड़े एक ठेकेदार और उसके साथी पर एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया वहीं शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी व्यक्ति व उसके दो बेटों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिसार के मदनहेड़ी निवासी संदीप ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। गत 18 अक्तूबर की शाम सवा सात बजे अनाज मंडी के पिछले गेट पर खड़ा था कि इसी दौरान एक व्यक्ति और उसके दो बेटों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वहीं इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें