फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सहमति संबंध में रह रहे युवक की पीटकर हत्या, साथी महिला घायल

विज्ञापन
विकास फाइल फोटो 
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। राजस्थान के लसेड़ी गांव में महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहे बहल क्षेत्र के सुरपुरा खुर्द गांव निवासी विकास की बुधवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर पीटकर हत्या कर दी। वहीं, हमले में साथी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे चूरू के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर महिला के ससुरालपक्ष के पांच नामजदों समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह करीब 8 साल से विकास के साथ लसेड़ी गांव में सहमति संबंध में रह रही थी। उसकी शादी वर्ष 2003 में लसेड़ी गांव में किशोर कुमार के साथ हुई थी। उसकी 20 साल की बेटी और 13 साल का बेटा है। 2010 में पति की किडनी खराब हो गई और 2014 में उनका निधन हो गया। उसके पति के साथ सुरपुरा खुर्द का विकास ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था और उसने बुरे वक्त में उनकी मदद की थी। पति की मौत के बाद विकास का उसके घर आना-जाना रहा, इससे उसके ससुराल वाले नाखुश थे।
महिला ने बताया कि बुधवार रात वे सो रहे थे। रात करीब 11 बजे राजेश, सचिन सहित 8-10 आदमी व 2-3 औरतें उनके घर में घुस आए। बिल्कुपाल, सुरेंद्र, राजेश व सचिन ने महिला और विकास पर लाठियों और अन्य ने पत्थरों से हमला कर दिया। विकास को अधमरा कर वे भाग गए। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें राजगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सहमति संबंध का है और महिला के परिजन इससे खुश नहीं थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सुरपुरा खुर्द निवासी विकास दो भाइयों में छोटा था। वह दसवीं तक पढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें