फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मानसिक परेशानी के चलते युवक ने लगाया फंदा

Wed, 23 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की बैंक कॉलोनी में सोमवार शाम एक 23 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गांव रेवाड़ीखेड़ा निवासी व वर्तमान में बैंक कॉलोनी भिवानी में रह रहे रोहित के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब पांच बजे जब वह घर के अंदर काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों ने तलाश की तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि मृतक के भाई पंकज के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। परिजनों ने बताया कि रोहित पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला इत्तफाकिया मौत मानते हुए कार्रवाई पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें