फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा किसानों को मुफ्त मिलेगा ड्रोन प्रशिक्षण : उपायुक्त

Fri, 17 Jan 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि जिले के युवा किसानों को निशुल्क ड्रोन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 18-45 आयु वर्ग तक के युवा किसानों और बेरोजगारों युवाओं को ड्रोन पायलट बनाने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 20 जनवरी से पांच फरवरी तक विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विनोद फोगाट ने बताया कि सरकार की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए राज्य से कुल लक्ष्य 500 में से 267 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है और 233 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस ड्रोन प्रशिक्षण के लिए किसानों और बेरोजगार युवाओं से पांच फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। युवा व किसान अभ्यर्थी का चयन योग्यता अनुसार किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता नसीब धनखड़ ने किसानों व बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लें व ड्रोन का प्रशिक्षण पाकर आधुनिक खेती करें। इससे कम खर्च व श्रम भी कम लगेगा। प्रशिक्षण के इच्छुक किसान आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कम से कम दसवीं पास एवं वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है। आवेदक किसी एफपीओ या सीएचसी का सदस्य होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 23 किसानों को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण दिया जाना है। पहले व दूसरे चरण में 11 किसानों को ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब शेष 12 किसानों को प्रशिक्षण के लिए नामांकित किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले किसान और बेरोजगार युवा विभाग की साइट पर जाकर पांच फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों की संख्या 12 से अधिक होगी तो लाभार्थियों का चयन उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय कार्यकारी समिति के माध्यम से निर्धारित चयन प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने गांव के कृषि विकास अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी, उपमंडल कृषि अधिकारी, सहायक कृषि अभियंता व उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें