फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से बाइक पर किया युवक का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनोद रोड ब्रह्मा कॉलोनी गली नंबर पांच में एक युवक का घर के बाहर से दो बाइक सवार युवक अपहरण कर ले गए और उसके साथ सुनसान जगह पर मारपीट की गई। घायल युवक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया वहीं सिटी पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ अपहरण व मारपीट करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिनोद रोड ब्रह्मा कॉलोनी की गली नंबर पांच निवासी विकास ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने घर के अंदर सो रहा था कि इसी दौरान दो युवक उसके घर पर आए और उसे बाहर बुलाया। इस दौरान उसकी मां ने भी युवकों से पूछा कि कहां ले जा रहे हो। जब वह घर से बाहर आया तो आरोपियों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और फिर उसे चारामंडी में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान वहां कुछ लोग जमा हुए तो आरोपी उसे वहां से फिर अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर बापोड़ा के समीप कच्चे रास्ते में नहर के पास ले गए। वहां पर पेड़ के टहनी तोड़कर उसकी दोनों टांगों पर वार किए। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। उसने आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपी उसे फिर से बाइक पर बैठाकर शहर के ही कन्या स्कूल के समीप बाइक से नीचे फेंककर फरार हो गए। राहगीर ने उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। विकास ने बताया कि एक दिन पहले ही ढिल्लू नामक युवक के साथ उसकी मामूली कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि विकास की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही आरोपी युवकों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें