भिवानी। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने गोलागढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। टिकट मिलने की देरी पर उन्होंने कहा कि इतने दिन बाट देख ली दो चार दिन ओर सही। जिसको भी टिकट मिलेगा, मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट लेने वालों की होड़ लगी हुई है। बीजेपी तो कांग्रेस से उधार उम्मीदवार ले रही है। बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि जो इनके पास जा रहे हैं वो खुशी-खुशी इनके पास नहीं जा रहे हैं, मजबूर किया जा रहा है। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात उनके विपरीत हो चुके हैं। जिनकी भनक केंद्र की सरकार को लग चुका है लेकिन इससे भी कुछ फायदा होने वाला नहीं है। ढाक के तीन पात जनता चुनावों में इनको सबक सिखा देगी।
एक या दो अप्रैल को होगी हरियाणा में लोकसभा टिकटों की घोषणा : श्रुति चौधरी
भिवानी। अपने दादा की पुण्यतिथि पर पहुंची कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी अपनी टिकट को लेकर बेहद आश्वस्त दिखी। उन्होंने हरियाणा सरकार व भाजपा पर करारे कटाक्ष किए। श्रुति चौधरी ने कहा कि एक या दो अप्रैल के बाद हरियाणा में कांग्रेस लोकसभा की टिकटें दे देगी। श्रुति चौधरी ने अपने दादा चौधरी बंसीलाल को याद करते हुए कहा कि हरियाणा का कोई गांव या गली नहीं, जहां विकास को लेकर बंसीलाल को याद न किया जाता हो। बंसीलाल विकास की मिसाल थे। बता दें कि 18 साल पहले 28 मार्च 2006 को हरियाणा निर्माता कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल का निधन हो गया था। बंसीलाल की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव गोलागढ़ में उनकी पोती एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने समर्थकों के साथ अपने दादा को याद कर श्रद्धांजलि दी।