कायाकल्प योग केंद्र के योग खिलाड़ियों को सम्मानित करते चेयरमैन विजेंद्र बडगूजर व नवदुर्गा सेवा
भिवानी। महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन विजय नगर स्थित कायाकल्प योग केंद्र के योग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विजेंद्र बड़गुजर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक सुधार और समानता के लिए जो प्रयास किए, वे आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज की बुनियाद माना और हर वर्ग को इस अधिकार से जोड़ने का कार्य किया। इस अवसर पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी, पार्षद विनोद प्रजापति, बनवारी लाल जिंदल कॉलेज तोशाम के एसोसिएट प्रोफेसर अश्विनी सभरवाल, विजेंद्र पहलवान, डॉ. सुरेश धानिया देवसर मौजूद रहे।
इन योग साधकों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर प्रीति ने गोल्ड, महक वर्मा ने कांस्य, जया वर्मा कांस्य, राशी ने राष्ट्रीय भागीदारी की, स्टेट में रजत, यशिका ने भाग लिया, मानवी कांस्य। राज्य स्तर पर इशिका ने गोल्ड, मानसी ने गोल्ड, रिहान और पार्थ ने गोल्ड, स्वाति ने सिल्वर और कई छात्रों को योग चैंपियनशिप अलग-अलग स्तरों पर कई पदक मिले।