नई पुलिस लाइन भिवानी में अमर उजाला फाउंडेशन और कायाकल्प योग केंद्र की ओर से आयोजित योग उत्सव म
भिवानी। नई पुलिस लाइन के सामुदायिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला और कायाकल्प योग केंद्र की ओर से योग उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सशक्त माध्यम है, इसे हमारे दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय वैद्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में डॉ. संजय वैद्य, बैंक अधिकारी गजराज जोगपाल, प्राचार्य सरिता शर्मा, एसआई मनीराम भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कायाकल्प योग केंद्र की कोच रेनु वर्मा व कविता अहलावत का अहम योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया।
बहल में मनाया योग दिवस
बहल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर बीआरसीएम शिक्षण संस्थान में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया गया। संस्था निदेशक व जीडीसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा, प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार शर्मा, प्राचार्य राजेश झाझड़िया सहित अन्य अधिकारियों ने योग दिवस पर साधकों को योग की महता के बारे में बताया।
वहीं, राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक मुख्य अतिथि रही। इस अवसर पर बीडीपीओ विनोद सांगवान, जिला पार्षद रविंद्र मंढ़ोली, भाजपा खंड प्रधान सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री अजय बिधनोई, सरपंच राजेश पूनिया, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, डॉ. एनपी गौड़ मौजूद रहे।