फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजस्व विभाग कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम का छापा

Sat, 22 Jun 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में छापामार रिकाॅर्ड खंगाला। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की सरकारी विभाग में कार्रवाई की भनक लगते ही लघु सचिवालय परिसर में अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, जिला सीआईडी इंचार्ज निरीक्षक सुनील कुमार की टीम ने शनिवार सुबह जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में दस्तक दी। टीम सदस्यों ने कार्यालय के अंदर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया और बाहर से किसी को अंदर नहीं आने दिया। इस दौरान कर्मचारियों की हाजिरी जांची और फिर कार्यालय का रिकार्ड भी जांचा। करीब तीन घंटे तक रिकार्ड खंगालने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने अपनी रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेज दी।


ऑनलाइन गेम खेलने के बहाने हड़पे 15,000
भिवानी। ऑनलाइन धोखाधड़ी करके 15,000 रुपये हड़पने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तोशाम तहसील के गांव खावा निवासी रवि ने बताया कि वह 24 मई को मोबाइल फोन में वीडियो देखते समय बीच में तीन पत्ती खेल का विज्ञापन आ गया। जिस पर क्लिक किया तो फाेन में तीन पत्ती लक्की नाम की एक एप डाउनलोड हो गई। इस गेम के वॉलेट में कंपनी की तरफ से 50 रुपये आ गए। फिर गेम खेलना शुरू किया तो मेरे वॉलेट से 50 रुपये कट गए। उसके बाद इसी एप पर मैसेज आया कि अपने वाॅलेट में रिचार्ज करके गेम खेले। यदि वाॅलेट के पैसे वापस करना चाहते हो तो अपने अकाउंट में वापिस कर सकते हैं। मैंने विश्वास करके 15,000 रुपये एप के वाॅलेट में अपने अकाउंट से फोन पे के माध्यम से डाल दिए। जो पैसे मेरे अकाउंट से कट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें