फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 20 स्कूलों के योग व सेपक टकरा खिलाड़ियों ने दिखाया प्रदर्शन ं

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
भिवानी। देवनगर स्थित गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल में सेपक टकरा संघ भिवानी व बीकानेर डिवीजन रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सेपक टकरा व योग स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। इस स्पोर्ट्स मीट में जिले से 20 स्कूलों के लगभग 200 योग व सेपक टकरा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक पहुंचे व प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रिया लेघा, समाजसेवी राजबाला श्योराण, शकुंतला प्रधान, युवा नेता दीपक सोलंकी, जितेंद्र गोयत, समाजसेवी रमेश पचेरवाल, अभिषेक, पवन ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को विजय होने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेपक टकरा संघ के प्रधान भानु प्रकाश शर्मा व गुरुकुल स्कूल संचालक मंजू श्योराण ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेपक टकरा सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास, संस्कृति और खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाला माध्यम है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सेपक टकरा संघ भिवानी के महासचिव व बीडीएसए रेलवे स्पोर्ट्स अकादमी भिवानी के चीफ कोच सतबीर सिंह देहरान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री, उपाध्यक्ष हर्षदीप पार्षद, उपाध्यक्ष जगदीप शर्मा, सहसचिव दीपक सोलंकी, सह सचिव मोनू कितलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें