फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप विजेता सांगवान पर हर किसी को गर्व, बधाई देने वालों का लगा तांता

विज्ञापन
गर्व सांगवान के घर बधाई देने पहुंचे शहर के गणमान्य लोग। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। खेल का जिक्र हो और भिवानी का नाम न आए तो बात अधूरी सी लगती है। ऐसा इसलिए है कि खेल चाहे कोई भी हो मगर उसमें भिवानी की हिस्सेदारी भी रहती है। इसीलिए भिवानी को मिनी क्यूबा और खेल नगरी जैसी उपाधियां भी मिली हैं। अब नई उपलब्धि हासिल की है भिवानी के बेटे गर्व सांगवान ने। अपने नाम को सार्थक करते हुए उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वेस्ट इंडीज में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में गर्व सांगवान भी भारतीय टीम का हिस्सा रहा। 20 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में गर्व सांगवान ने दो विकेट भी हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गर्व सांगवान के घर जीत का जश्न है। गर्व सांगवान ने अपनी अंडर 19 क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताने में बहुत सहयोग किया। पड़ोस के लोग व खेल प्रेमी बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। पिता अनिल सांगवान और माता विनिता ने मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। गर्व के पिता अनिल सांगवान वकील हैं और मां विनीता सांगवान अध्यापिका हैं। उनके साथ-साथ ताऊ पप्पू सांगवान और ताई नीरा सांगवान भी अपने बेटे की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे। सभी ने गर्व के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और रणबीर महिन्द्रा व उनके बेटे अनिरुद्ध चौधरी का आभार जताया है।
बार एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे बधाई देने
भिवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया के नेतृत्व में एडवोकेट मुकेश गुलिया, एडवोकेट हरेंद्र भालोठिया, एडवोकेट अमित ढुल और एडवोकेट पीयूष वर्मा बधाई देने के लिए गर्व सांगवान के घर पहुंचे। इसके अलावा क्रिकेट कोच दर्शन मिढ़ा और पड़ोस के भी काफी लोगों ने घर पर पहुंच कर गर्व की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन

पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं: कोच मिढ़ा
गर्व सांगवान के कोच दर्शन मिढ़ा ने कहा कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। 10 साल पहले जब गर्व ने स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू किया था तब ही अनुमान हो गया था कि एक दिन वह देश का नाम जरूर रोशन करेगा। कोच ने कहा कि गर्व सांगवान बेहतरीन खिलाड़ी है। अब उम्मीद है कि आईपीएल की सीनियर टीम में शामिल होकर वह अपनी प्रतिभा से देश का नाम फिर रोशन करेगा।
उपायुक्त ने भी गर्व को दी बधाई
जिला उपायुक्त रिपुदमन सिंह ने भी गर्व सांगवान को बधाई दी है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि जिले के बेटे ने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वे लगातार देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

खिलाड़ी गर्व सांगवान। - फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें